झारखंड

6वीं एमएमए इंडिया नेशनल्स चैंपियनशिप में झारखंड के 2 खिलाड़ी पदक जीत कर झारखंड का मान बढ़ाया .

Published

on

THE NEWS FRAME

चौक स्टेडियम लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

6वीं एमएमए इंडिया नेशनल्स चैंपियनशिप में झारखंड एमएमए फेडरेशन के 2 खिलाड़ी जसविंदर सिंह ने 80 केजी मिडल वेट में रजत पदक और प्रतीक सुण्डी ने यूथ फ़ेदर वेट में कांस्य पदक जीत कर झारखंड का मान बढ़ाया।  

झारखंड एमएमए एसोसिएशन के महासचिव अंगराज जी का कहना है की झारखंड के खिलाड़ियों में हुनर की नहीं है कमी, सिर्फ़ ग़रीबी ने ही इन्हें मार रखा है। झारखंड की टेक्निकल डायरेक्टर अनमोल कौर जी का कहना है की देश की अदर स्टेट्स के खिलाड़ियों को एमएमए की सभी सुविधाएँ उपलब्ध है, एवं गवर्नमेंट और व्यापारियों की तरफ़ से फाइनेंसियल सपोर्ट भी है, अगर झारखंड के बच्चो को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जाए तो वो भी झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय में चैम्पियनशिप्स में झारखंड, और भारत देश का झंडा उच्चा करने में सक्षम है।  

इस राष्ट्रीय प्रतियोगता का आयोज़न उत्तरप्रदेश मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन द्वारा गोमती नगर, लखनऊ के चौक स्टेडियम में दिनांक 18 से 21 मई तक किया गया था। यह आयोजन उत्तरप्रदेश मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश – ब्रिजेश पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया था। इस प्रतियोगता में देश के 26 राज्यो और केंद्रीय प्रदेशों से आए सर्वोच्च 500 खिलाड़ी यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगता में जीते हुए खिलाड़ी 2023 की विश्व और एशियन एमएमए चैंपियनशिप के लिए चुने जाएँगे। यह प्रतियोगता एमएमए इंडिया के अध्यक्ष शरीफ बापू जी की निगरानी में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version