झारखंड

55 जरूरतमंदों को यूथ इंटक के द्वारा दिया गया कम्बल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

यूथ इंटक के तत्वाधान राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में कदमा स्थित बागे बस्ती में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंड को मध्यनजर रखते हुए 55 जरूरतमंदों  वृद्धा, विधवा, असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलते ही सारे लोगों का चेहरा खिल उठा। 

इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी ने शेष बचे लोगों को भी टुसू पर्व तक कंबल देने का आश्वासन दी है। उन्होंने बहुत जल्द शिविर लगाकर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन भी बनवाने का आश्वासन दी है। इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय महासचिव शिखा चौधरी के अलावे पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी रंजन सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version