क्राइम

5 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता को झारखंड पुलिस ने बिहार से धरदबोचा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Deoghar : सोमवार 02 जनवरी 2023

5 लाख की फिरौती मांगने वाला अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार। 7 साल के नाबालिग मासूम की जान के बदले मांग रहा था फिरौती। 

झारखंड राज्य के देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के पांचूडीह गांव के रहने वाले सुनील शर्मा के नाबालिग बेटे आदित्य का अपहरण बिहार के झाझा थाना क्षेत्र के कानन गांव में रहने वाले विक्की साव पिता तुलसी साव ने पांच लाख की फिरौती के लिए किया था। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखण्ड पुलिस ने तत्परता दिखाई और बिहार पुलिस से संपर्क किया एवं बिहार पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी करते हुए मामले की तफ्तीश करते हुए अपहरणकर्ता को भी धर दबोचा। साथ ही अपहरणकर्ता के चंगुल से मासूम आदित्य को भी बचा लिया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ता को झारखंड पुलिस ने बिहार के गिद्धौर से पकड़ा। झारखंड पुलिस दोनों को बिहार से झारखंड लेकर रवाना हो गई है। अपहरणकर्ता को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा। इस खबर से परिजनों में ख़ुशी का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version