झारखंड

27 बर्षीय प्रिंस पंचतत्व में विलीन..ट्रक ने ले ली जान।

Published

on

THE NEWS FRAME

आदित्यपुर | झारखण्ड 

आदित्यपुर फ्लैट नम्बर 403 ऋषि अपरमेंट भाटिया निवासी प्रिंस कुमार सिंह उम्र 27 बर्ष पिता श्री बिंदेश्वर सिंह सरायकेला किसी काम से 8 अप्रैल को दोपहर निकले और लौटने के क्रम में ट्रक के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने 108 नम्बर एम्बुलेंस को खबर कर प्रिंस को एम जी एम अस्पताल भेजवाया जहां कुछ देर इलाज के बाद ही प्रिंस की मौत हो गयी। 

प्रिंस गम्हरिया एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो महीने पहले ही सगाई हुई थी। मगर विधि के विधान को कौन टाल सकता है। आज प्रिंस का पोस्टमार्टम होने के बाद पारिवारिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में संपन्न हुआ उनके पिता ने मुखाग्नि दी। प्रिंस की माता जी कुछ दिन पूर्व कैंसर से मृत हुआ था और परिवार में केवल एक बहन बची है। जो अपने परिवार के साथ ही आदित्यपुर में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version