सोशल न्यूज़

26 जुलाई को वैक्सीनेशन कैम्प का सिल्वर जुबली कार्यक्रम मनाया जाएगा। यह लोगों के विश्वास का फल है – राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश

Published

on

Jamshedpur : रविवार 25 जुलाई, 2021

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा पुरानी बस्ती रोड, नेपाली बिल्डिंग, जुगसलाई में कल यानी सोमवार 26 जुलाई को 25वां (सिल्वर जुबली कैंप) लगाया जाएगा। 

जून माह से शुरु हुए मोबाइल चलंत वाहन के माध्यम से एवं संगठन के साथियों की मदद से अब तक 24 कैंप कर पुर्वी सिंहभूम जिला में यह संगठन सबसे आगे है।

पुर्वी सिंहभूम जिला वैक्सिनेशन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर (राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड) श्री रवि शंकर केपी ने बताया कि संस्था ने 45+ से ऊपर के वैसे लोगों को जो वैक्सीन के प्रति नकारात्मक विचार रखते थे उनको सही जानकारी देते हुए वैक्सीन की महत्ता को बताया। जिससे उन्होंने वैक्सीन के प्रति सकारात्मक विचार रखते हुए टीकाकरण करवाया। साथ ही बस्तियों में जा – जाकर वैसे लोगों को भी वैक्सीन लगवाया गया जो अतिबुजुर्ग या चलने में असमर्थ थे। 

बता दें कि पिछले 24 कैम्पो में हुए टीकाकरण के दौरान या टीका लेने के बाद अभी तक किसी भी तरह की समस्या टीका प्राप्त व्यक्ति को नहीं हुई है। यह एक सुखद समाचार है। किन्हीं को हल्का बुखार आया था जो एक दिन बाद ठीक हो गया। इसी आशा और विश्वास के दम पर संस्था का 25 वां कैम्प सोमवार 26 जुलाई, 2021 को सिल्वर जुबली के तौर पर मनाया जाएगा। संस्था के सदस्यों की सक्रियता और लोगों का प्यार आज संस्था को इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है जिसकी सराहना जिला कार्यालय में भी की गई है। 

इस स्तर पर पहुंचने के लिए श्री रवि शंकर ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था की तरफ से 50 कैम्प करवाने का आयोजन किया गया है। जिसमें आप सब की भागीदारी आवश्यक है। टीकाकरण में सहयोग प्राप्त करने के लिए अपने आसपास 20 या अधिक की सँख्या में 45+ व्यक्तियों की लिस्ट तैयार कर हमसे सम्पर्क करें। 


पढ़ें खास खबर– 

उत्तर प्रदेश में कुल 36 मेडिकल कॉलेज और 2 एम्स हॉस्पिटल बने – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आधार नंबर और पैन नंबर को कर लें लिंक नहीं तो आपका पैन कार्ड हो सकता है रद्द, साथ ही बैंक से ट्रांजेक्शन में भी हो सकती है दिक्कतें। जानें कैसे करें 5 मिनट में लिंक।

पेगासस स्पाइवेयर : दुनियाँ के महान लोगों के स्मार्टफोन में झांकता यह वायरस, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं झांक रहा। जानें यह क्यों है, खतरनाक।

आसनों का राजा : शीर्षासन। अनेक आसनों का लाभ केवल शीर्षासन करने से मिल जाता है। जानिए इसे करते कैसे हैं और इस आसन से क्या लाभ मिलता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version