TNF News

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर। विधायक सरयू राय ने लिया तैयारियों का जायजा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 13 सितम्बर, 2022

विधायक सरयू राय ने दिनांक 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके सौजन्य से आयोजित होने आले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बारीडीह विधानसभा कार्यालय में भाजमो जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक सरयू राय ने कहा की पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उनके बलिदान को याद कर उनकी जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

श्री राय ने रक्तदान शिविर में शहर के अधिकांश लोगों को रक्तदान के लिए संपर्क साधकर आमंत्रित एवं प्रेरित करने लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। श्री राय ने बताया की वे शहर की सभी प्रमुख संस्थाओं को पत्र लिखकर उनके सदस्य में योग्य लोगों को रक्तदान देने के लिए प्रेरित करने की अपील करेंगे साथ ही क्षेत्र में स्थापित विभिन्न उद्योगों के एमडी और सरकारी विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर रक्तदान में सहयोग के लिए अपिल करेंगे। 

श्री राय ने कहा की रक्तदान शिविर में संग्रह होने वाले रक्त को स्टोर करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक को अप्रोच किया गया है और कहा गया है की हमारे यहाँ आने वाले किसी भी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। श्री राय ने कहा की रक्त की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए उन्होने अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

बैठक में शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों को पदाधिकारियों एवं मंडलवार कार्यकर्ताओं में बीच बाँटा गया साथ ही रक्तदान देने के लिए इच्छुक पुरूष एवं महिला कार्यकर्ताओं का नामों को सुचिबद्ध किया गया।

आज के बैठक में मुख्य रूप में भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, वंदना नामता, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, विधायक के नीजी सचिव सुधीर सिंह, जिला प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधी आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, अनुसूचित जनजाती मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागवत मुखर्जी, उद्योगीक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, सोशल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सावरकर, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मनकेश्वर चौबे, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, असीम पाठक, कमल किशोर, ज्योति कुमारी, सरस्वती खामरी, काकोली मुखर्जी, आरती सिंह, रंजती राय, आरती मुखी, शारदा शर्मा, शक्ती सिंह, नीरज साहु, रचित जायसवाल, प्रेम करण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, शंभु झा, निरज सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version