TNF News

25 करोड़ की लागत से बनेगा आदित्यपुर नगर निगम का नया भवन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Adityapur : बृहस्पतिवार 03 फरवरी, 2022

25 करोड़ की लागत से बनेगा पांच मंजिला आदित्यपुर नगर निगम का कार्यालय। जिसके लिए आज आदित्यपुर नगर निगम के वर्तमान कार्यालय में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक। जुडको द्वारा आयोजित स्टेक होल्डर मीटिंग में कंसल्टेंट द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रस्तावित नई बिल्डिंग के बारे में विशेष जानकारी दी गई। 

प्रस्तावित नई बिल्डिंग आदित्यपुर के आर आई टी थाना के पास स्थित सरकारी भूमि पर बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित राशि 25 करोड़ बताई गई है। प्रस्तावित नगर निगम का कार्यालय 5 मंजिला का होगा जिसके बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, महापौर, उपमहापौर, जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर, वार्ड पार्षद एवं निगम के अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version