TNF News

24 अप्रैल को होगा मानव अधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम, भाग लेंगे शहर के प्रशासनिक अधिकारी।

Published

on

Jamshedpur : शनिवार 23 अप्रैल, 2022

भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम द्वारा दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को होने वाले मानव अधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी गई।

बता दें कि होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग चंद्रवंशी जी मौजूद रहेंगे, वहीं आमंत्रित अतिथि  के रूप में श्री रवि प्रकाश सिंह एवं श्री प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी शरण झारखंड महिला आयोग झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार मिश्रा प्रधान एवं शास्त्र जिला न्यायाधीश पूर्वी सिंहभूम, अतिथि श्रीमती सोनाली मोहंती अध्यक्ष इनरव्हील क्लब, श्री विवेकानंद बनर्जी सेवा निर्वित पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश पूर्वी सिंहभूम, श्री तापस मजूमदार अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर उपस्थित होंगे।

इसके अलावा संगठन के दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अपनी सहयोगी टीम के साथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम झारखंड के सभी पदाधिकारी एवं मेंबर्स मौजूद रहेंगे साथ ही जिला डीएसपी एवम ट्रैफिक डीएसपी सहित मानगो, आजाद नगर, उलीडीह, एमजीएम, के थानाप्रभारी आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version