झारखंड

09 जून शहीद बिरसा मुंडा शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया।

Published

on

सरायकेला : झारखण्ड 

आज दिनांक 09 जून 2023 को छात्र संगठन ए आई डी एस ओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) सरायकेला लोकल कमिटी की ओर से उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादा पूर्वक मनाया गया। 

 इस अवसर पर सरायकेला बिरसा चौक स्थित शहीद बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर चर्चा किया गया व तमाम तरह के शोषण, अन्याय, अत्याचार के खिलाफ बिरसा मुंडा द्वारा दिखाये गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। 

मौके पर एआईडीएसओ सरायकेला लोकल कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष विवेक महतो, समीर महतो सहसचिव प्रभात कुमार महतो, अनिल महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version