झारखंड
ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट, बाढ़ से बचाव के लिए सबसे पहले हुई पूरी तरह से तैयार। खाने – पीने से लेकर किया शेल्टर होम की व्यवस्था।
जमशेदपुर | झारखण्ड
लगातार बारिश के प्रभाव के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाले जान माल के खतरे को भली भांति समझते हुए जिला प्रशासन पुनः सक्रीय है। वहीँ मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के आदेशानुसार मानगो नगर निगम के डिप्टी कार्यपालक पदाधिकारी आकिब जावेद, कुनाल, सिटी मैनेजर राहुल कुमार एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर सचिव ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज़ ने बाढ़ के आने की संभावना को देखते हुए नदी के निचले इलाकों अलीबाग, कपाली लिंक रोड, करीम सिटी कॉलेज, जीसू भवन, चाणक्यपुरी, कुंवर बस्ती, दीपाशाही, इलाकों का दौरा किया। साथ ही लोगों को सतर्क किया। उन्हें हिदायत दी गयी की बाढ़ को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाएँ। मानगो नगर निगम के तरफ से बनाये गए शरण स्थल पर भी जाकर शरण ले सकते हैं।
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, सैयद आसिफ अख्तर, मोइनुद्दीन अंसारी, अयूब अली और आफताब आलम ने फैसला लिया के वहां विशेष तौर पर शरण लेने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी, दवाई आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उठाई है ताकि शरण स्थल पर लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।