TNF News

होल्डिंग टैक्स बड़ोतरी मामले को जमशेदपुर के पुर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने गंभीरता से लिया।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 12 जून, 2022

झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स में भारी बड़ोतरी होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जमशेदपुर के पुर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पिछ्ले माह पत्र लिखकर बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने की मांग की थी।

एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच धीरे-धीरे जनता के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं सभी निकाय क्षेत्रों में लोग गोलबंद होकर सरकार के इस तुगलकी फरमान का विरोध कर रहे है। मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी सभी फ्लैट्स तथा रेजिडेंशियल कॉलोनी के लोग एकजुट होकर क्रम बद्ध अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में डॉक्टर अजय कुमार ने आज मानगो के समाज सेवी सह डॉक्टर अजॉय फैन्स क्लब के सचिव रवि शंकर केपी से बात कर सारी जानकारी हासिल की तथा फ्लैट्स एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया की बहुत जल्द इस मामले को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा कर इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि नागरिकों को हो रही असुविधा को खत्म किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version