झारखंड

हेमंत सोरेन और गुरु जी के अधूरे सपने को पूरा करेंगे नए मुख्यमंत्री चंपई दा : शैलेन्द्र मैथी, वरिष्ठ मजदुर नेता।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखण्ड 

कोयलांचल मजदुर संघ के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र मैथी ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन का स्वागत किया है और उन्हें कोयलांचल मजदुर संघ की ओर से बहुत बहुत बधाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड टाईगर के नाम से जाना जाने वाले चंपई दा झारखंड राज्य निर्माण के लिए कड़ा संघर्ष किया और अपनी धार दार आन्दोलन के बल पर दिसोम गुरू शिबू सोरेन का साथ दिया। श्री मैथी ने कहा कि चंपई दा राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप मे हेमंत सोरेन और गुरु जी के अधूरे सपने को पूरा करेंगे और राज्य को एक सही दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने चंपई सोरेन को एक अनुभवी और लोकप्रिय नेता बताया। श्री मैथी ने केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कराने की भी कड़ी निंदा किया है। साथ ही कहा कि भाजपा की इस गलत कारवाई को पुरे झारखंडवासियों को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version