सोशल न्यूज़

हिन्द आई. टी. आई. ने मनाया राष्ट्रिय पर्व।

Published

on

प्रत्येक वर्ष की भांति दिनांक 26 जनवरी 2021को हिन्द आई. टी. आई. में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम रखा गया।  मुख्य अतिथि के रूप में आजादनगर मानगो के थाना प्रभारी श्री नरेश प्रसाद सिंह एवं शांति समिति के अध्यक्ष मुख़्तार आलम खान के शुभ हाथों के द्वारा झंडोतोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाये।  

THE NEWS FRAME

हिन्द आई. टी. आई. के संस्थापक डॉ. ताहिर हुसैन ने बताया की उनके आई. टी. आई. में उन विद्यार्थियों को विशेष छूट दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर  है।  साथ ही शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत उनकी कार्यकुशलता के आधार पर  देश-विदेश में रोजगार दिलवाने में भी सहायता प्रदान करवाते है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आई. टी. आई. के शिक्षक अफजल हुसैन, इकबाल आलम, शाबिर हुसैन, आइशा सिद्दीका, सना खान, साहिदा एवं छात्र उपस्थित थे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version