नेशनल

हिंदी भाषा अपने आप में अन्य भाषाओं को समाहित करने की विशेषता रखती है…डॉक्टर त्रिपुरा झा

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को पूर्वाहान 10:30 बजे से मास्टर सोबरन माझी जिला पुस्तकालय, (जमशेदपुर)  के सभा कक्ष में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन माननीय एस पी सिंह की अध्यक्षता में हुआ। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलाल राय (आई ए एस) पुर्ब कॉमिशनर कोल्हान, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार (एल डी एम बैंक) विशाल कुमार एवं ललन साह (क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक) के साथ सुशील कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन उपस्थित थे। हिंदी पर मुख्यवक्ता डॉक्टर त्रिपुरा झा ने अपना वक्तब्य दिया।  काव्य पाठ श्रीमती ज्योत्सना अस्थाना, राजदेव सिंह, सुरेश चंद्र, बिजेंद्र नाथ मिश्रा ने किया। 

हिंदी भाषा मे उलेखनीय योगदान के लिये निम्नांकित 6 विभूतियों को संस्था की ओर से शॉल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

1. डॉक्टर त्रिपुरा झा

2. राजदेव सिंह

3. श्रीमती ज्योत्सना अस्थाना

4. सुरेश चंद्र झा

5. बिजेंद्र नाथ मिश्रा

6. डॉक्टर अनीता शर्मा 

जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का हिंदी के प्रचार प्रसार एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वागत गान गुरु नानक स्कूल साकची उच्च विद्यालय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासी प्लस टू विद्यालय सीतारामडेरा की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार ने किया। 

कार्यक्रम में उपयुक्त विभूतियों एवं साहित्यकारों के अतिरिक्त 50 अन्य विद्वानों ने भाग लिया, पुस्तकालय के 45 नियमित पाठकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। हिंदी दिवस के आयोजन की सारी व्यवस्था पुस्तकालय अध्यक्ष कौशिक दत्ता ने एवं मंच संचालन डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version