झारखंड

हर घर तिरंगा 2.0 अभियान के तहत बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से प्रभात फेरी निकाली गई।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

हर घर तिरंगा 2.0 अभियान के तहत आज दिनांक 6 अगस्त 2023 को बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से प्रभात फेरी निकाली गई।

यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस प्रधान डाकघर बिस्टुपुर आकर समाप्त हो गई। इस कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से भाग लिया। 

बता दें कि इस प्रभात फेरी का एक ही लक्ष्य था – हर घर तिरंगा अभियान को प्रोत्साहित करना। इस मौके पर वरीय डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 2.0 दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत हर भारतीय आपने घरों/ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/ भवनों आदि स्थानों पर भारतीय तिरंगा को लगाएगा। 

साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी भी डाकघर से तिरंगा की खरीद कर सकता है। साथ ही डाकघर की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है और लोग अपने नजदीकी डाक घर जाकर भी तिरंगा खरीद सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version