TNF News

हर घर टीका, घर-घर टीका अभियान की शुरुआत मानगो नगर निगम क्षेत्र से शुरु।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 22 जुलाई, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी की अगुवाई में 15 जुलाई से ही निशुल्क बूस्टर डोज मानगो क्षेत्र की लोगों को आसानी से पहुंचाने की कवायद शुरु कर दी गई है।

आपको बताते चलें की संगठन के द्वारा पिछ्ले एक साल में पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न स्थानों में कैंप लगाकर क़रीब 20000 लोगों को टीका आसानी से उपलब्ध कराया जा चुका है। मानगो क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। अब तक 15 कैंप क़रीब 5000 टीका की सूची बन गई है। जिला प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है की टीका की उपलब्धता होते ही सारे कैंप संपन्न करा दिए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version