नेशनल
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भी रहा जमशेदपुर का जलवा बरकरार, जुगसलाई भी रेस में निकला आगे।
Swachh Survekshan 2021 : शनिवार 20 नवम्बर, 2021
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड बना पूरे देश में नंबर 1, इसी के साथ झारखंड के कई शहर बने स्वच्छ्ता के पर्याय।
विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित हुए पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और जुगसलाई।
देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए मिला है दूसरा स्थान तो गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में जमशेदपुर को मिला है 3 star रेटिंग।
वहीं सिटिजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रूप में 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को किया गया है सम्मानित।
सम्मान प्राप्त करने के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित हुए।
झारखंड को मिली इस सफलता पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन नें प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – सभी के संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।
वहीं राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने राज्य की जनता और नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बधाई दी है।
राज्य शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन डायरेक्टर श्री अमित कुमार ने कहा है कि यह क्षण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है.. माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन और सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री विनय कुमार चौबे के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है, उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी, कर्मी सफाई कर्मी और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से आगे भी बेहतर कार्य की प्रेरणा मिलेगी।
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने इस सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड राज्य को राज्यों की श्रेणी में अव्वल राज्य का सम्मान, विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने दिया।
इस खबर से झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन काफी खुश हैं। अपनी सक्रियता दर्शाते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है।
राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के शुभ हाथों से सम्मान पत्र प्राप्त किया। जिसमें राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार भी मौजूद थे।
वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने झारखंड सरकार, नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के टॉप 20 शहर
भारत को गंदगी और कचरे से मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, स्वच्छ भारत मिशन 2021 के Top 20 विजेता शहर के नाम –
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर जाएं-