उत्तर प्रदेश

सौतेला पिता करता था अपनी दोनों नाबालिक बेटियों का बलात्कार।

Published

on

क्राइम डायरी : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दिन नाबालिग लड़कियों ने अपनी मां के साथ स्थानीय पुलिस में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला आरोपी की दूसरी पत्नी है और दोनों नाबालिक लड़कियां उस व्यक्ति की सौतेली बेटियां हैं। महिला अपने पहले पति से कानूनी रूप से अलग है।

समाचार एजेंसी के द्वारा जानकारी मिली है की कविनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत में महिला ने बताया है की उसके अपने पहले पति से हुई दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण उसका दूसरा पति करता है। उसने यह भी शिकायत करते हुए बताया कि पिछले छह महीनों में दोनों लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसमें उसके दूसरे पति के साथ उसके पति की मां का भी सहयोग रहा है।

यह भी पढ़ें : दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया जा रहा जांच अभियान।

महिला ने स्वयं अपनी आँखों से बुधवार को अपने दूसरे पति को अपनी 14 वर्षीय छोटी बच्ची के साथ रेप करते हुए पाया, महिला यह देखकर स्तब्ध रह गयी। उसके पैरों तले जमीन तब खिसक गयी जब उसने उसकी दूसरी बेटी से सूना की उसका सौतेला बाप उसका भी यौन शोषण करता है। 16 वर्षीय लड़की ने खुलकर अपनी मां से कहा कि सौतेले पिता ने उसे धमकी भी दी थी और कहा था कि अगर उसने इस सबके बारे में किसी को भी बताया तो उसे बड़े अंजाम भुगतने होंगे।

इन सबको सुनकर महिला अगले दिन ही गाजियाबाद के कविनगर थाने में पहुंची और शिकायत दर्ज कराया। उसने यह आरोप भी लगाया की उसकी सास को सब पता था कि उसका बेटा नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कविनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने एक प्रेस के माध्यम से जानकारी साझा की और बताया कि आरोपी सौतेले पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version