झारखंड

सोनुवा : नक्सल विरोधी अभियान में जा रही CRPF की गाड़ी पलटी, 8 जवान घायल

Published

on

चक्रधरपुर (जय कुमार) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। CRPF जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए ले जा रही एक मैक्स पिकअप वाहन अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में CRPF 60 बटालियन के आठ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More : पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई 

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए जा रहे थे, तभी लोंजो घाटी में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

घायल जवानों को तत्काल चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version