TNF News

सोनारी शांति समिति ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का किया सफल आयोजन

Published

on

जमशेदपुर : दिनांक 13 अक्टूबर 2024 सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू जी के निर्देशानुसार सुबह 11:00 से ही सोनारी के दोनों घाट दोमोहनी घाट और डाबो पुल के समीप बालू घाट पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर सोनारी और सोनारी के आसपास के माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांति पूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाये।

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में किसी को कोई चोटि या जख्म लग जाने पर सोनारी थाना शांति समिति के सचिव ने भारत सेवाश्रम के माध्यम से फास्टेड उपचार और एंबुलेंस का प्रबंध भी करवा रखा था।

यह भी पढ़ें : सोनारी शांति विधि समिति द्वारा मां दुर्गा पूजा के दौरान एवं यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर डीएसपी (मुख्यालय-2) के कुशल नेतृत्व और विवेकपूर्ण व्यक्तित्व के धनी श्री निरंजन तिवारी सोनारी थाना प्रभारी निष्ठावान और कर्तव्य परायण कुमार सरयू आनंद, सोनारी शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता हर सुख दुख में लोगों के साथ रहने वाले अपनी मधुर मुस्कान से हर दिल में जगह बनाने वाले सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सभी आदरणीय कर्मठ अनुशासन से परिपूर्ण सदस्यों के सम्मिलित कार्य का परिणाम रहा।

दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले सोनारी अंकुर अपार्टमेंट और श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तरुण संघ के सदस्यों ने अपनी कुछ समस्याएं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू को साझा किया था जिसका निदान करने के लिए तुरंत ही सुधीर कुमार पप्पू ने एसडीओ मैडम शताब्दी मजूमदार जि से बात किया और असुविधा का समाधान दूसरे ही दिन हो गया था।

आज विसर्जन जुलूस के दौरान अंकुर अपार्टमेंट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष – शांतनु सरकार, सचिव – बी प्रसाद के साथ समिति के सभि लोग और तरुण संघ दुर्गा पूजा समिति के लोग सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के साथ डाबो पुल बालू घाट पर मिलकर आभार व्यक्त किया।

विसर्जन जुलूस इतने निश्चित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के कारण डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी और सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और तमाम सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version