झारखंड

सोनारी थाना शांति समिति ने नव वर्ष पर थाना प्रभारी का किया सम्मान

Published

on

जमशेदपुर : नव वर्ष की संध्या पर सोनारी थाना शांति समिति ने थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद जी का सम्मान करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र, और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की मूर्ति भेंट की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने किया।

शांति समिति के सभी सदस्यों ने सोनारी निवासियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले थाना प्रभारी की कर्तव्यनिष्ठा, दूरदर्शिता, और मृदुभाषिता की प्रशंसा की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान, समिति ने नववर्ष की बधाई देते हुए अपने आभार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें : एमएसआईटीआई जवाहर नगर में आईटीए जमशेदपुर का सम्मान और कैलेंडर वितरण कार्यक्रम सफल

थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद ने समिति के इस भावपूर्ण स्वागत को स्वीकार किया और सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए शांति समिति के प्रयासों की सराहना की और आगे भी साथ मिलकर काम करने का विश्वास जताया।

यह पहल सोनारी थाना और शांति समिति के बीच मजबूत सहयोग और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समर्पण का प्रतीक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version