झारखंड

सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने भोजपुरी सुपर स्टार गायिका निशा उपाध्याय का जाना हाल।

Published

on

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर | झारखण्ड 

भोजपुरी सुपर स्टार गायिका निशा उपाध्याय से सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बात कर उनका हाल जाना। बता दे की कुछ दिन पहले छपरा जनता बाजार के समीप एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान उनके पैर में गोली लगी, जिसका पटना के मैक्स अस्पताल में इलाज किया गया। अभी वो ठीक है और वे अपने घर पर है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जल्द ही जख्म भर जाने पर वो अपने प्रसंशको के बीच होगी। 

श्री तिवारी ने जब उनसे पूछा कि क्या आप पहले की तरह ही स्टेज शो करेंगी तो उन्होंने बताया की इस दुख की घड़ी में जितना प्यार और आशीर्वाद आप जैसे प्रशंसकों का मिला है, मैं आप सभी की ऋणी हो गई हूँ। जल्द ही दुगने जोश से मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करूंगी। बता दें की भोजपुरी सिंगरों में सबसे ज्यादा फ्लोवर किसी का है तो निशा उपाधयाय का है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version