झारखंड

सैल्यूट तिरंगा झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष हुए सम्मानित

Published

on

THE NEWS FRAME

राउरकेला  |  झारखण्ड 

सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के राउरकेला पहुंचने पर सैल्यूट तिरंगा सुंदरगढ़ जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही संगठन के द्वारा जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी दी एवं संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। रवि शंकर तिवारी एवं अभिषेक सिंह के बीच एक औपचारिक मुलाकात थी और सैल्यूट तिरंगा पर विशेष रूप से सुंदरगढ़ जिला को मजबूत करने पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारतवर्ष के 26 राज्यों एवं 15 अन्य देशों में राष्ट्रवाद के ऊपर सेवा कार्य करती है। राउलकेला दौरे पर निकले कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद ओडिशा के कटक में भी दौरा करेंगे एवं पूरी में जगन्नाथ जी का दर्शन करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version