झारखंड

सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर का मासिक बैठक आयोजित, नए सदस्यों का किया गया स्वागत

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा मासिक बैठक का आयोजन बारीडीह स्थित स्थानीय पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मासिक बैठक का आयोजन संगठन की अध्यक्ष मंजुला के नेतृत्व में हुआ। बैठक के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले मिली। 

बैठक का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का परिचय एवं अभिनंदन किया गया। संगठन की अध्यक्ष मंजुला ने बैठक का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया एवं आने वाले मोएरंग दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में सैन्य मातृसक्ति की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। 

विषय प्रवेश देते हुए श्रीमती भावना सिंह ने संगठन शक्ति कि सृदृढता के लिए प्रयास एवं उपाय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य हो वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है। आयोजित बैठक का उद्येश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास् एवं संगठन का साड़ी वितरण कार्यक्रम था। बैठक में मोएरंग यात्रा में शामिल होने जा रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के वरिष्ठ सदस्य एम डब्ल्यू एस के सिंह एवं सैन्य मातृशक्ति से उर्मिला जी को सभी उपस्थित मातृशक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सफल यात्रा की कामना की। 

धन्यबाद ज्ञापन कंचन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूनम, रिंकी, पिंकी, कंचन सिंह, सविंदर कौर, संगीता शर्मा, रेखा शर्मा, पूनम सिन्हा, शर्मिला सिंह, भावना सिंह, स्वाति सुमन, अंजू, रिंकी सिंह, कंचन सिंह , संगीता देवी, उर्मिला सिंह, रीना सिन्हा, अखिलेश देवी, नीलू सिंह, रजनी देवी, सावित्री देवी, श्वेता सिंह, मुस्कान वर्मा, रेखा सिंह, गिरिजा, रीता मिश्रा, खुशबू,रानी, वीना यादव, प्रतिमा शर्मा, श्वेताभारती, अंतिमा, रेखा सिंह, लावण्य, विनीता सिंह, नेहा वर्मा, विनीता एवं सैन्य मातृसक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version