झारखंड

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मनाया जश्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 21/02/2024 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में साकची मुख्य गोलचक्कर में आम आदमी पार्टी के पक्ष में कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐतिहासिक फैसला को लेकर जश्न मनाया गया।

इस जश्न में झारखंड प्रदेश के उप संयोजक प्रेम कुमार जी और संयुक्त सचिव रईस अफरीदी भी शामिल हुए।

महानगर जमशेदपुर टीम ने इस फैसला को जनता और संविधान की जीत बताया। इस ऐतिहासिक जीत के शुभ अवसर पर साकची मुख्य गोलचक्कर में लड्डू वितरण किया गया तथा पटाके भी छोड़े गए।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, संतोष भगत, के  के देशमुख, अमरीक सिंह, संजय सिंह, ममिता द्विवेदी, अंजना सिंह, हेमन्त द्विवेदी, अफ्रोश खान, जमशेद आलम, मनीष सिंह, संजय मल्लिक, पंकज गुप्ता, राहुल मिश्रा और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version