झारखंड

सीतारामडेरा कालिंदी बस्ती में महिला ने लगाई फांसी।

Published

on

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र 

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

सीतारामडेरा, कालिंदी बस्ती में आज दिनांक 18.09.23 को समय 15.45 बजे बिंदिया मुखी नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। इस सम्बन्ध में मृतक की शिवानी महानंद, पति उमेश महानंद, पता हरिजन बस्ती थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने बिंदिया मुखी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है की उन्होंने ही उनकी बहन की हत्या कर फांसी लगाने का ढोंग किया है। 

वहीँ शिवानी महानंद का कहना है, की बिंदिया मुखी के ससुरार वाले उसे प्रताड़ित करते थे जिस कारण बिंदिया मुखी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। और इस सम्बन्ध में उसने बिंदिया मुखी के ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसमें (1)राम मुखी पिता मुकेश मुखी पता कालिंदी बस्ती (2) जीतू मुखी (3)मनसा मुखी(4)मन्नू मुखी(5)(6)धीरज मुखी(7) राखी मुखी(8)साहिल मुखी(9)सोमवारी मुखी, सभी मृतका के ससुराल पक्ष के सदस्य के नाम शामिल है। 

हालाँकि इस सम्बन्ध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

बिंदिया मुखी के लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, साथ ही विधिक व अग्रिम कारवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version