TNF News

सिदगोड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन, गुजरात के स्वामीनारायण मंदिर की झलक

Published

on

जमशेदपुर, 28 जुलाई 2024: सिनेमा मैदान, सिदगोड़ा स्थित श्रीश्री न्यू दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति ने आज सुबह 10 बजे दुर्गा उत्सव पूजा पंडाल का भूमिपूजन किया। इस वर्ष की पूजा में विशेष रूप से श्री विक्रम शर्मा जी और राजश्री दीदी को पूजा कमिटी का संरक्षक बनाया गया है। वहीं, पूजा पंडाल के मुख्य संरक्षक श्री चंद्रगुप्त सिंह जी हैं।

इस वर्ष का पूजा पंडाल गुजरात के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। पंडाल में 12 अन्य मंदिर भी होंगे, जिनमें सभी देवी-देवताओं को दर्शाया जाएगा।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: गुंडीपोसी खदान चौक से पुरनापानी एवं गाड़ाहातु स्कूल चौक से मौदा सीमा तक 10 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी सड़क।

130 फीट लंबा और 185 फीट चौड़ा होगा पंडाल

मुख्य आयोजक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल 130 फीट लंबा और 185 फीट चौड़ा होगा। इस अद्वितीय संरचना को सजाने के लिए बंगाल के हुगली जिले से 55 से 60 कारीगरों की एक टीम लगी हुई है। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही 12 अन्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

मां दुर्गा का मंदिर होगा पंडाल की आकर्षण का केंद्र
पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर जो पंडाल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाएगा।

स्थानीय लोगों में उत्साह

आज के कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने इस भव्य पंडाल के निर्माण के लिए पूजा समिति को बधाई दी।

दुर्गा पूजा का महत्व

दुर्गा पूजा भारत का एक प्रमुख त्योहार है और इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version