क्राइम

सिदगोड़ा थाना की बड़ी कार्यवाई, गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

Published

on

Jamshedpur  |  Jharkhand 

सिदगोड़ा थाना काण्ड सं0-112 / 23 दिनांक – 18.09.2023 धारा-20 (b) (ii) A/22/27a NDPS Act के तहत 

दिनांक 18.09.2023 को प्रातः 8:30 बजे सिदगोड़ा थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुयी कि लिट्टी चौक के समीप ऑक्सीजन कॉलोनी स्थित मकेन्द्र साव के खैनी दुकान में कुख्यात गांजा तस्कर अनिल सिंह के द्वारा गांजा की आपूर्ति कर अवैध रूप से गांजा कि खरिद-ब्रिकी किया जा रहा है। 

सुचना के सत्यापन एंव आवश्यक कार्यवाही हेतु एक छापामारी दल का गठन कर, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापामारी कि गयी जिसमें कुख्यात गांजा तस्कर अनिल सिंह भागने में सफल रहा परंतु गांजा ब्रिकेता मकेन्द्र साव, (उम्र-44 वर्ष, पिता महेश साव सा०-म०सं०-09, साहु लाईन ग्वाला बस्ती, भुईयाडीह थाना सिदगोड़ा जिला – पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) को पकड़ लिया गया। जिसके खैनी दुकान से गांजा एवं गोगो की बरामदगी कि गयी है। 

कुख्यात गांजा तस्कर अनिल सिंह, पिता श्रीनिवास सिंह (पता-प्रेमचन्द्र पथ बारीडीह बस्ती थाना सिदगोड़ा जमशेदपुर) के विरूद्व छापामारी कि जा रही है। 

बरामद समान:-

01. चार बड़े पुड़िया एवं दो छोटा पुड़िया में भरा हुआ गांजा जिसका कुल वजन 104.91 ग्राम

02. 52 पीस खाली गोगो का पैकेट 

03. 41 पीस भरा हुआ गोगो का पैकेट

छापामारी दल में शामिल थे:-

01. पुलिस उपाधीक्षक मु0-01 श्री बिरेन्द्र कुमार राम 

02. पु०नि० सह थाना प्रभारी श्री रंजीत कुमार

03. पु०अ०नि० मेघनाथ मण्डल 

04. पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार

05. स०अ०नि० प्रभात उरॉव

06. स०अ०नि० देवी दयाल भगत

07. अ० / 20 राम किशोर

08. अ० / 1679 संजय उरॉव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version