झारखंड

सिंहभूम चैम्बर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी का व्यवसायी उद्यमियों के साथ होगा सीधा संवाद

Published

on

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मंगलवार, 21 मई, 2024 को संध्या 6.45 बजे व्यवसायियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे जमशेदपुर में विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े :बिद्युत महतो की जनसंपर्क अभियान: जमशेदपुर में भाजपा को मिली समर्थन

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी का चैम्बर सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें वे व्यवसायियों एवं उद्यमियों से रूबरू होंगे और चुनाव के बाद जमशेदपुर में औद्योगिक विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को बताएंगे।

सिंहभूम

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी और सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि इस बैठक के लिए अधिक से अधिक लोगों को सूचनाएं प्रेषित की गई हैं और उनसे आग्रह किया गया है कि वे बैठक में भाग लेकर प्रत्याशी के सामने अपनी बात रखें।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, और कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने भी सदस्यों से बैठक में अधिक संख्या में आने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version