राजनितिक

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बाजारों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Published

on

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने लौहनगरी के प्रमुख बाजारों में मतदाता जागरूकता अभियान चला कर व्यापारियों को जागरूक किया। सभी से चुनाव के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की गई। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखायें।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में पत्रकार बिनोद दास के परिवार से सिटी एसपी की मुलाकात, कार्रवाई के निर्देशेन्द्रित

जमशेदपुर के बाजार- साकची, बिस्टुपुर, जुगसलाई, सोनारी, परसुडीह में व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर मतदाता जागरूकता पोस्टर लगा कर, व्यापारियों के कार पर स्टिकर चिपकाकर जागरूकता अभियान चलाया।

सिंहभूम चैम्बर

यह भी पढ़े :“वेद प्रकाश सिंह की लॉ फर्म को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली से सम्मानित किया गया”

इस अभियान में मुख्यरूप से सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष पुनीत काउंटिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राजीव अग्रवाल सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मखानी, सुरेश शर्मा लिप्पू , विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, को-कॉप्ट सदस्य संदीप मुरारका, पवन नरेडी, प्रीतम जैन, बबलू अग्रवाल, दीपक चेतानी, अश्विन अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सन्नी संघी, रिशव चेतानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version