झारखंड

सावन की पहली सोमवारी पर मानगो, डिमना रोड स्थित, आदर्श नगर में श्री श्री सोमनाथ शिव मंदिर की कलश यात्रा में शामिल हुए पत्नी संग स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज वर्ष 2023 के सावन माह की पहली सोमवारी है। इस अवसर पर आदर्श नगर मानगो स्थित श्री श्री सोमनाथ शिव मंदिर द्वारा कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक महिला, पुरुषों ने तपती धूप में लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर श्री श्री सोमनाथ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी संग शामिल हुए और मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। जिसमें कॉंग्रेस के मानगो अध्यक्ष ईश्वर सिंह और मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय निवासियों की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version