झारखंड

सावन की धूम पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की तरफ से धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सावन के पावन महीने में उत्साह और आनंद के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को याद करते हुए इस महीने में चहुँ ओर सावन की धूम रहती है। इस समय का आनंद लेते हुए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की तरफ से बड़े ही धूमधाम के साथ सावन महोत्सव का कार्यक्रम, साकची स्थित कैनेलाइट होटल में किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, विशिष्ट अतिथि जुगसलाई यातायात प्रभारी संगीता कुमारी, अतिथि स्वरूप एक्टर एंड एंकर पूजा सिंह शामिल हुए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही झारखंड की जनरल सेक्रेट्री शशि आचार्य ने कहा की इस कार्यक्रम में आकर इन्होने चार चांद लगाया है। वहीँ सावन उत्सव कार्यक्रम में संगठन के सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसमें विभिन्न तरह के डांस, मेकअप, सिंगिंग, कैटवॉक किया गया। सावन क्वीन के रूप में पूजा सिंह सेकंड रनरअप रही, सुजाता सिंह एवं थर्ड पोजिशन विद्या सिंह ने लिया। आज के इस हरियाली तीज के अवसर पर सावन मिलन का कार्यक्रम भी मनाया गया। 

इसी के साथ एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड के अध्यक्ष पीएम तिवारी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक भी कटिंग किया गया। सभी ने इस पल को खूब इंजॉय किया।  

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन अध्यक्ष पीएन तिवारी, डायरेक्टर संगीता कुमारी, मुस्कान कुमारी जो पटना से आए थे, आदित्यपुर सरायकेला अध्यक्ष सुजाता सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रजिया बेगम, आदित्यपुर सरायकेला सेक्रेटरी संध्या सिंह, संगीता सिंह, विद्या सिंह, सिमरन मेहरा, जेबा आरिफ, मोहम्मद जावेद, शर्मिला सिंह, डॉ रेनू , पुष्पा सिंह, सलोनी कुमारी, लीला उपाध्याय एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version