झारखंड

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने पुल की मरम्मत की मांग की

Published

on

जमशेदपुर: 6 मई 2024, सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने आज मुख्यमंत्री महोदय और उपायुक्त महोदय को जमशेदपुर स्थित मोहरदा, बाराबंकी की पुल की मरम्मत की मांग की है।

संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों ने पुल की गाडर उखाड़ दी है, जिससे पुल के उस हिस्से में गड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में भाजपा चुनावी मुहिम की गति तेज

श्री मिश्रा ने बताया कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह पुल लोगों को शहर से गांवों तक जाने के लिए जोड़ता है। पुल की खराब हालत के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में यह गड्डा और भी खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़े : गुलमोहर हाई स्कूल: ICSE परीक्षाओं में हुआ अग्रणी

जन सत्याग्रह ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द पुल की मरम्मत करवाने का निर्देश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version