झारखंड

सादगी और बुलंद हौसलों के प्रतीक थे शास्त्री जी- परिषद

Published

on

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

नम्रतापूर्ण व्यवहार से आंदोलन को गति देकर दुश्मन को झुकाया जा सकता है, यह बात महात्मा गाँधी ने दिखाया। भारतरत्न एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान और अमेरिका सहित दुनिया को दिखा दिया कि नैतिकता और बुलंद हौसलों से हम हर युद्ध जीत सकते हैं। यह बात आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, सेवा भारती एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित गाँधी शास्त्री जयंती के अवसर पर संगाठन के जिला महामंत्री हवलदार जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ गाँधी जी, शास्त्री जी की तस्वीर पर संगठन के जिलाध्यक्ष हवलदार विनय यादव के माल्यार्पण के साथ हुआ। विषय प्रवेश अमरेंद्र कुमार ने किया और बताया कि देश के इन दो महान हस्तियों ने भारत को दुनिया के नक्शे पर एक अलग पहचान दी है। भारत माता की जय और वन्दे मातरम के उदघोष के साथ वीर बलिदानियों को नमन किया गया। सांगठनिक गतिविधि रिपोर्ट नायब सूबेदार कृष्णा मोहन सिंह ने प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में वरुण कुमार, जितेंद्र, बिनय, अवदेश कुमार, एस के सिंह, राजीव, राकेश, प्रसेनजीत तिवारी, विजय कुमार, किशोर कुमार, राजेश कुमार, रमेश प्रसाद, गौतम लाल, उमेश सिंह, मनोज सिंह, बिरजू कुमार, रजनीश सिंह, उमेश शर्मा, नवीन सिन्हा, किशोरी प्रसाद एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version