TNF News
साकची बाजार स्थित फैशन वर्ल्ड दुकान में लगी आगजनी की घटना की जानकारी लेने पहुँचे भाजमो प्रतिनिधिमंडल। पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटना की जानकारी ली और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया
Jamshedpur : बुधवार 06 अप्रैल , 2022
भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह के नेतृत्व में साकची बाजार पहुंचकर बाजार स्थित फैशन वर्ल्ड दुकान में आज दोपहर लगी आगजनी की घटना कि जानकारी ली। भाजमो प्रतिनिधिमंडल पीड़ित दुकानदार से मिले और घटना की पुरी जानकारी प्राप्त की।
प्रतिष्ठान संचालक ने घटना से हुए नुकसान के संबंध में बताया। विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायिक मामलों) आकाश शाह ने कहा की बाजार के दुकानदारों की सतर्कता से आगजनी की घटना पर जल्द काबु पा लिया गया और ज्यादा भीषण घटना घटने से बच गई।
आपातकाल के समय में बाजार अंदर प्रवेश के लिए अग्निशमन वाहनों को प्रयाप्त जगह मिलें यह प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए। भाजमो प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित दुकानदार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर चैंबर के संरक्षक हरविंद्र सिंह मंटू, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश झा, साकची मंडल पश्चिम अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।