TNF News
सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने मानगो के डिमना बस्ती में एक जरूरतमंद को दिया व्हीलचेयर और अनेक लोगो को छाता का वितरण किया।
Jamshedpur : रविवार 26 जून, 2022
आज भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के प्रयास और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह के सौजन्य से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी ने डिमना बस्ती में एक जरूरतमंद को व्हीलचेयर और अनेक लोगो को छाता का वितरण किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा को सदैव समर्पित रहता है और सदैव जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहकर उसकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए हर संभव मदद करता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान जी, प्रमोद मालाकार जी, संजय सिंह जी, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार, उलिडीह मंडल के मीडया प्रभारी जीतू गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती केसरी, मधु सिन्हा, पिंकी कोर, संजू सिंह, सुनील कुमार दास जी के साथ अन्य देव तुल्य कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।