झारखंड

सहारा सिटी मानगो में सोसाइटी का गठन विपिन शर्मा अध्यक्ष और सुशील बने महामंत्री

Published

on

जमशेदपुर  | झारखण्ड 

सहारा सिटी ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव जनरल बॉडी मीटिंग दिनांक 9 जुलाई 2023 दिन रविवार को जनरल बॉडी मीटिंग सहारा सिटी  के कमेटी हाल में सम्पन्न  हुआ। जिसका शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 23 जुलाई 2023 को संध्या 5:30 बजे कॉलोनी वासियों के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इलेक्शन कमिश्नर मु0 शकील ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत पदाधिकारियों का नाम और पद इस प्रकार रहा.

अध्यक्ष – विपिन कुमार शर्मा

उपाध्यक्ष – सादिक खान, मोहम्मद अख्तर, नितिन चंद्र त्रिवेदी

सचिव – सुशील कुमार सिंह

संयुक्त सचिव – के0 साहू

कोषाध्यक्ष – ईश्वर चंद्र शर्मा

संयुक्त कोषाध्यक्ष – महंगा सिंह, राजीव कुमार सिंह

सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मोहम्मद शकील संजीव मिश्रा मृत्युंजय सिंह रंजीत सिंह मुकुल सिंह साजिद अस्सर इकबाल शरीफ दिनेश सिंह एवं मुनेंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया नए सचिव सुशील कुमार सिंह ने स्कोवा के पदाधिकारियों की तरफ से कॉलोनी वासियों को भरोसा दिलाया कि कॉलोनी के सहयोग से कॉलोनी का विकास हर क्षेत्र में किया जाएगा। कोषाध्यक्ष ईश्वर चंन्द शर्मा ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एस के पाल एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने सभी कॉलोनी वासियों का आज के कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version