झारखंड

सरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Published

on

गिरिडीह: जिले के सरिया अनुमंडल क्षेत्र में स्थित नेताजी चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सरिया के ग्रामीण और शहरी लोगों ने इस अवसर पर एकत्रित होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरिया का नेताजी से गहरा संबंध रहा है। आज भी सरिया में उनकी ऐतिहासिक कोठी स्थित है, जहां नेताजी आजादी की लड़ाई के दौरान आते-जाते थे।

THE NEWS FRAME

Read More : नेत्र जांच शिविर : अस्तित्व ने ईस्ट प्लांट बस्ती में आयोजित किया नेत्र जांच शिविर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित किया और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर दर्जनों समाजसेवियों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी के विचारों और उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति और नेताजी के योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version