नेशनल

सरकार ने जारी किया आदेश, दस साल पहले जारी आधार को करें अपडेट अन्यथा होगा यह नुकसान।

Published

on

THE NEWS FRAME

New Delhi : शनिवार 24 दिसंबर, 2022 

AADHAR Update – 2022 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने भारतियों से आग्रह किया है की 10 साल पहले जारी आधार में अपने दस्तावेजों को अपडेट कर लें।  इस सम्बन्ध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया की जिन लोगों को 10 वर्ष पहले आधार जारी किया गया था और उसके बाद उन्‍होंने उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है, ऐसे आधार नंबर धारकों को अपने दस्तावेज़ अपडेट कर लेने चाहिए। 

पहचान पत्र, मोबाईल नंबर या फोटो या पते का प्रमाण ऑनलाइन या माईआधार पोर्टल में अपलोड करके अथवा नजदीकी आधार केन्‍द्र पर जाकर अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।

बता दें की पिछले एक दशक के दौरान, आधार संख्या भारत के निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में जानी जाती है। केन्‍द्र सरकार द्वारा संचालित 319 योजनाओं सहित 1100 से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत सेवाओं के वितरण के लिए आधार आधारित पहचान का उपयोग किया जाता है। साथ ही अनेक वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, एनबीएफसी, आदि ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं।

यह निवासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट करें।

आधार के फायदे 

आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने से जीवन को सुगम बनाने, बेहतर सेवा वितरण में मदद मिलती है, और सटीक प्रमाणीकरण होता है। यूआईडीएआई ने निवासियों को हमेशा अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया है, और 09 नवम्‍बर 2022 को अधिसूचित आधार (नामांकन और अपडेट) (दसवां संशोधन) विनियम इस दिशा में एक और कदम था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)  एक बार फिर निवासियों से आधार डेटाबेस में जानकारी की निरंतर सटीकता के लिए अपने दस्तावेज़ों को अपडेट करने का आग्रह किया है। यह व्यक्ति की अपनी पहचान को अधिक सुगम बनाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version