नेशनल

सरकार को है कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी पूरी खबर। राज्यों को दी जा चुकी है 31.51 करोड़ से अधिक खुराक।

Published

on

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 31.51 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गयीं।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.15 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

New Delhi : स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने आज दिनांक 27 जून 2021 को जारी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए प्रयासरत है। 

केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाते हुए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को देकर तेज कर दिया है। ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कर सकें।

जैसा कि आप सब जानते हैं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध करा रही है। 

इस क्रम को बढ़ाते हुए सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार देश के टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75% टीके स्वयं खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।


बता दें कि भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.51 करोड़ से अधिक खुराक  (31,51,43,490) मुफ्त श्रेणी में दी है। इसमें से कुल खपत 30,35,97,466 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार) हुई है।


वर्तमान समय में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.15 करोड़ से ज्यादा (1,15,46,024) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें अभी दिया जाना बाकी है।

इसके साथ ही 20,48,960 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं जो अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रदान की जाएंगी।

पढ़ें खास खबर– 

महाराष्ट्र से दुबई भेजी गई भारतीय ड्रैगन फ्रूट।

कोविड-19 वैक्सीन लेने से व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है? जाने डॉ एन के अरोड़ा की नई रिपोर्ट।

भारत ने बनाई कोरोना की नई दवाई।

कोरोना काल में मानगो के सरकारी सफाई कर्मचारियों का सफाई और सुरक्षा उपकरण गायब।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version