झारखंड

सरकार अनुसूचित जाति का दर्जा दे, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : हारेलाल मंडल

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

राष्ट्रीय स्तर पर जल्द होगा महाजुटान।

3 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय महाधिवेशन।

अखिल भारतीय सूढ़ी समाज की एक अहम बैठक रविवार को सोनारी में समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरेलाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाज को संबोधित करते हुए हरेलाल मंडल ने कहा कि हमे अनुसूचित जाति का दर्जा दे सरकार, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन। उन्होंने समाज को एकजुट होने और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर महाजुटान की घोषणा की।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश चौधरी ने 3 दिसंबर को राष्ट्रीय महाधिवेशन करने की घोषणा की, जिसमे पूरे देश से प्रतिनिधि जुटेंगे।

इस मौके पर अखिल भारतीय सूढ़ी समाज के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया, साथ ही राजनीतिक परिवेश में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के एकजुटता पर अपना वक्तव्य रखा।

ये थे उपस्थित : अध्यक्ष गणेश चौधरी, नंदलाल साहू, रंजीत मंडल, तापस मंडल, चीतो मंडल, सुमीत मंडल, कीर्तिवस मंडल, श्यामू मंडल, विकास दास, विक्रम मंडल, अजय मंडल, डा. संजय मंडल, निमाई मंडल, संपत मंडल, बसंत मंडल, गुणोधर मंडल, रघुनाथ मंडल, पोल्टू मंडल, भरत मंडल, अरुण कुमार, परमानंद प्रसाद, राजेश प्रसाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version