TNF News

समोसा खाने आया 10 फीट का अजगर

Published

on

Jamshedpur : रविवार 12 सितंबर, 2021  

जानवर भी खाने के शौकीन होते हैं यह जानकारी आज सुबह-सुबह हमें प्राप्त हुई। वह भी यह जानवर स्पेशल समोसा खाने के चक्कर में एक होटल में ही छुपा बैठा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जानवर पूरे 10 फीट लंबा और बहुत वजनदार भी था। लोग इसे अजगर के नाम से पुकार रहे थे।

यह अजगर मानगो दाईगुट्टू के पास एक समोसा की दुकान में पाया गया। इसकी खबर उलिडीह मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, विहीप नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं बजरंग दल संयोजक अजय वर्मा को दी गई।

खबर मिलते ही उन्होंने उक्त स्थान पर पहुँचकर वन विभाग से संपर्क किया और साँप पकड़ने वाले के साथ मिल कर साँप को बाहर निकाला।

चलो इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई कि मानगो वासी निडर हैं। जो सापों को पकड़ने में भी माहिर है। वैसे यह बात अभी भी समझनी बाकी है की अजगर ने समोसा की दुकान में समोसा खाया या नहीं? 

हमें मानगो के युवाओं पर गर्व करना चाहिए, जिन्होंने इतने बड़े खतरे के होते हुए भी अपनी जान जोखिम में डाली और लोगों की रक्षा के लिए बेझिझक उस सांप को पकड़ा। फिलहाल पकड़ाया अजगर वन विभाग के पास है।

पढ़ें खास खबर– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version