TNF News

सबके दिलों को सुकून देने वाला संगीत: भाषाई बन्धनों को तोड़ते हुए और दिलों को सुकून देते हुए सबके दिलों पर छा गया – “मानिके मैज हिते”

Published

on

THE NEWS FRAME

My Pen : रविवार 26 सितंबर, 2021

कहते हैं आपकी मेहनत कब रंग लाएगी कोई नहीं जानता। इसलिए निरंतर अभ्यास करते रहिये। यदि आपकी मेहनत सही तरीके से, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ रहेगी तो सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। क्योंकि सफलता किसी कोने में पड़ी अचानक से कभी मिलती कोई वस्तु नहीं बल्कि अथक प्रयास और लगन का नतीजा होता है।

कुछ ऐसी ही कहानी है 28 वर्षीय श्रीलंकाई गायक (Singer) योहानी की। इनके एक गाने ने इन्हें रातों रात वर्ल्ड फेमस कर दिया- “मानिके मैज हिते” 22 मई 2021 को यू ट्यूब पर उपलोड इस संगीत ने पूरी दुनियाँ को अपना दीवाना बना दिया है। यह गाना अकेले योहानी के यू ट्यूब चैनल पर 12 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि इसके कई संस्करण, अन्य भाषाओं में भी बन चुके हैं और अब भी जारी है। आबको बता दें कि यू ट्यूब पर योहानी के 24.9 लाख सब्सक्राइबर हैं। जिसके साथ ही ये पहली श्रीलंकाई महिला गायिका बन कर यह खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है।

इस मुकाम पर आने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। योहानी केवल एक श्रीलंकाई गायक (Singer)ही नहीं बल्कि गीतकार (songwriter), रैपर (rapper), संगीत निर्माता (music producer), सफल यू ट्यूबर (YouTuber) और टिक-टॉकर भी हैं।

क्या आप योहानी का पूरा नाम जानते हैं?

योहानी का पूरा नाम योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka de Silva) है।

क्या आप जानते हैं योहानी का जन्म कब हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई कहाँ से पूरी की है? इनके माता-पिता कौन है?

आइये योहानी के बारे में जानते हैं।

योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka de Silva) का जन्म 30 जुलाई 1993 को कोलंबो, श्रीलंका में हुआ था। कोलंबो में ही विसाका विद्यालय (Vishaka विद्यालय) से स्कूली शिक्षा पूरी की और सर जॉन कोटेलवाला डिफेंस विश्वविद्यालय (Sir John Kotelwala Defe University) से लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट और प्रोफेशनल अकाउंटिंग में डिग्री हासिल की है। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से लेखांकन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।

आपको बता दें कि योहानी विशाखा विद्यालय में एक प्रसिद्ध तैराक थी साथ वाटर पोलो खिलाड़ी थीं।

बचपन से ही योहानी को संगीत में रुचि थी और इस रुचि को उन्होंने जारी रखा। बचपन से ही गाने का अभ्यास करती रही। इसमें उनकी मां दीनिथि डी सिल्वा (Dinithi De Siva) का बहुत बड़ा योगदान था जिन्होंने योहानी की छुपी हुई प्रतिभा को पहचाना और उसे जीवंत रखा। बचपन से ही योहानी के संगीत के प्रति उठे जुनून को आगे बढ़ाने के लिए मां दीनिथि ने उसे प्रेरित किया।

दीनिथि डी सिल्वा (Dinithi De Siva) श्रीलंकाई एयरलाइंस में एक पूर्व एयर होस्टेस हैं। वहीं पिता प्रसन्ना डी सिल्वा (Prasanna De Silva) पूर्व सेना अधिकारी मेजर जनरल हैं। योहानी की एक छोटी बहन भी है – शाविंद्री डी सिल्वा (Shavidri De Silva), जो फिलहाल एक डॉक्टर बनना चाहती है और चिकित्सा का अध्ययन कर रही है। पिता श्रीलंका में एक सैन्य अधिकारी थे इसलिए दोनों बहनें  कोलंबो जिले सहित श्रीलंका के विभिन्न स्थानों पर पली-बढ़ीं हैं।

योहानी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत एक YouTuber के रूप में की। उन्होंने ‘देवियां बरे’ नामक एक रैप संगीत गाया और अपने इस रैपिंग से उन्हें श्रीलंका में पहचान मिली, लोग उन्हें “रैप प्रिंसेस” के नाम से जानने लगे।

उनके संगीत का जादू वर्ष 2020 से लोगों के दिलों पर छाने लगा। फरवरी 2020 में, प्राइमा कोट्टू मी ने योहानी को दो साल के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया। उनका पहला सिंगल एलबम ‘आए’ (Aaye) का प्रीमियर अगस्त 2020 में रिलीज हुआ।

दूसरा एलबम ‘सीथा दाउना’ (Sitha Dawuna) है, जो सितंबर 2020 में आया। तीसरा दिसम्बर 2020 में ‘रावथ दासीन’ (Rawwath Dasin), चौथा दिसम्बर 2020 में ही ‘मेरी क्रिसमस बेबी’ (Merry Christmas Baby) आया, जो लोगों को पसंद आने लगे। और अन्ततः 22 मई 2021 को YouTube पर “मानिके मैज हिते” के वीडियो संगीत ने सबको हिला कर रख दिया। सबके दिलों को सुकून देने वाला संगीत भाषाई बन्धनों को तोड़ते हुए दिलों को सुकून देते हुए सबके दिलों पर छा गया –  “मानिके मैज हिते”

आइये यह संगीत देखते हैं –


सोर्स इमेजेस – इंस्टाग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version