वर्ल्ड

सनकी तानाशाह के देश में हुआ भयानक रक्षा प्रदर्शन

Published

on

THE NEWS FRAME
किम जोंग उन की फाइल फोटो

North Korea : शनिवार 16 अक्टूबर, 2021

Weapons exhibition in Pyongyang. 

उत्तर कोरिया (North Korea) अपने कठोर नियम और कानून के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वहां के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) के गुणों के बारे में भला कौन नहीं जानता। विश्व उन्हें वर्तमान समय का सबसे सनकी तानाशाह शासक बुलाता है। 

उत्तर कोरियाई (North Korea) सेना का सबसे क्रूर मार्शल आर्ट 

तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने प्योंगयांग (Pyongyang) में चल रहे हथियारों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भाग लिया जहां उन्होंने सबसे कठोर मार्शल आर्ट का प्रदर्शन देखा।

बता दें कि उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) प्योंगयांग  (Pyongyang) में रक्षा विकास प्रदर्शनी ‘सेल्फ-डिफेंस-2021’ के दौरान मौजूद होकर रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर, 2021 को किया गया था। इस कार्यक्रम में परमाणु हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया।

इस क्रूर मार्शल आर्ट प्रदर्शनी में उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक Kim Jong Un ने मुस्कुराते हुए कई मार्शल आर्ट को देखा। जिसमें –

एक शर्टलेस सैनिक ने दो कांच की बोतलों को एक साथ तोड़ दिया और जमीन पर टुकड़ों के ढेर को फैला दिया। इस मलबे पर एक व्यक्ति लेट गया और उसकी छाती पर एक मोटा कंक्रीट ब्लॉक रखा जाता है जिसे एक अन्य व्यक्ति एक हथौड़े से तोड़ता है।

वहीं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे कुछ अर्धनग्न सैनिकों ने कंक्रीट की ईंटों की परतों को मुक्का मार कर या उन्हें सिर से तोड़ डाला। वहीं हाथ पर हथौड़े से वार किए गए।

एक सैनिक कीलों के बिस्तर पर लेट जाता है और उसकी छाती पर एक कॉन्क्रीट का ब्लॉक रकेह कर तोड़ा जाता है।

यह प्रदर्शन देख तानाशाह खुश हो जाते हैं और ताली बजाते और मुस्कुराते हुए विडियो में नजर आते हैं। यह प्रदर्शन देखने के लिए तानाशाह अपनी बहन, करीबी सलाहकार किम यो जोंग और अधिकारियों सहित उपस्थित होते हैं। 

North Korea’s leader Kim Jong Un attended an extreme martial arts demonstration, which marked the opening of a weapons exhibition in Pyongyang. 🔗: https://t.co/X9HCjivW3T pic.twitter.com/d2YF4w7WPs

— Al Jazeera English (@AJEnglish) October 14, 2021

 सोर्स : अल जज़ीरा मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version