झारखंड

संकल्प यात्रा में झामुमो और कांग्रेस के नेताओं पर जमकर बोले बाबूलाल

Published

on

THE NEWS FRAME

दुमका  |  झारखण्ड 

उपराजधानी दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र सरस डंगाल में भाजपा के संकल्प यात्रा में बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में झारखंड का निर्माण भाजपा के दृष्टिकोण के कारण हुआ। 

भाजपा शासन काल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा गांव – गांव को जोड़ने, कोरोना काल में नि:शुल्क सभी को टीका उपलब्ध करवाने, अपने पूर्व शासन काल में गरीब आदिवासियों को बस उपलब्ध करवाने, बिजली, पानी एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए और आज की झामुमो की सरकार पर कटाक्ष किया। बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित जन समूह को बताया कि वर्तमान में झारखंड में हेमंत सरकार में नेताओं का चारागाह बन गई है। 

झामुमो के शासन काल में पत्थर उद्योग बंदी के कगार पर पहुंच गया है और लोग पलायन को विवश हैं। झामुमो की सरकार पत्थर माफियाओं को छोड़ कर रैयतों पर केस एवं जुर्माना कर रही है। वर्तमान समय में शासन के प्रत्येक स्तरों पर भ्रष्टाचार का बोल बाला हो गया है क्योंकि पदाधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

सभी परेशानियों से निजात के लिए आने वाले समय में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी,भाजपा सांसद दुमका सुनील सोरेन आदि ने भी संबोधित किया और झामुमो  तथा कांग्रेस की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए अब की बार फिर से भाजपा सरकार बनाने को जनता से अपील की।


रिपोर्ट : मारूफ़ हसन, दुमका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version