TNF News

श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर सहारा सिटी मानगो की स्थापना दिवस के उपलक्ष में 3 दिवसीय का किया जा रहा है भव्य कार्यक्रम।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur  : मंगलवार 26 जुलाई, 2022

श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर सहारा सिटी मानगो की स्थापना दिवस के उपलक्ष में 3 दिन का भव्य कार्यक्रम पूजा पाठ के माध्यम से किया जा रहा है, कल दिनांक 25/ 07/22 को रुद्राभिषेक किया गया। कल के मुख्य जजमान थे सतीश चन्द्र मिश्रा, आज 26/07/22 को सुंदरकांड किया जा रहा है। आज के मुख्य जजमान है हिमांशु शुक्ला और कल दिनांक 27/7/22 को दुर्गा पाठ के मुख्य जजमान रहेंगे परमीत सिंह।

यह पूजा विश्व में शांति एवं सभी मनुष्यों को सद्बुद्धि के लिए किया जा रहा है। पूजा के उपरांत भोग वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री एस एन पाल, सोसायटी के सचिव सुशील कुमार सिंह एवं कॉलोनी वासियों के सहयोग से सम्पन्न किया जा रहा है।
वहीं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य रूप से पंडित श्री मुकेश पांडे, वाई दुर्गा राव, आनंद, गोल्डी, नरेश, अशोक गुप्ता, मुकुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, पुष्पा अग्रवाल, चिंतामणि, संगीता, आराधना, रीना सिंह, विजया लक्ष्मी, रीता गोष, आराधना, अनिता, माधुरी, उर्मिला, नीलम, अंजू, दुर्गा देवी, किरण, सिल्की, गुड़िया, प्रियंका, सुनीता, ईश्वर एवं चित्रा का सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version