झारखंड

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी में दुर्गा पूजा कमेटी की हुई बैठक। पुरानी कमेटी भंग कर बनी नई कमेटी।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के लाइसेंसधारी पवन ओझा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए पारित किया गया जिसे सर्वसम्मति से समाजसेवी अनिल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। 

इस दौरान पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी भी बनाई गई है।

नव नियुक्त श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास एवं भव्य तरीका से मनाया जाएगा। इसमें सारे लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगे कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण के लिए बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को औडर दे दी गई है। जो कि पूरे जमशेदपुर में आकर्षक का केंद्र रहेगा। अंत में श्री सिंह ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार कर दी जाएगी।

विदित हो कि इसके पूर्व शनिवार को शाम को पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में टेंपो से इस बैठक की सूचना बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को दे दी गई थी। सूचना के आधार पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कमेटी के अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किए हैं।

इस मौके पर सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version