TNF News

श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी गांधी मैदान, मानगो द्वारा किया गया भूमि पूजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 31 अगस्त, 2022 

श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी गांधी मैदान,मानगो में आज मां दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए भव्य पंडाल निर्माण हेतु गांधी मैदान में भूमि पूजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री नीरज सिंह, अध्यक्ष श्री रामाश्रय सिंह, महासचिव श्री शिव प्रकाश शर्मा, श्री जटा शंकर पांडे एवं सौरभ सिंह ने करवाया। सबसे पहले त्रयंबक महादेव मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर में बजरंग बली की पुजा करके कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने ढोल डंका के साथ गांधी मैदान पहुंचे और भूमि पूजन किया एवं बांस रोपण कर पंडाल निर्माण का शुभारंभ हुआ। उसके बाद लड्डू वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप रूप से मुख्य संरक्षक श्री नीरज सिंह, अध्ययक्ष श्री रामाश्रय सिंह, श्री रविंद्र तिवारी, शिव प्रकाश शर्मा, दशरथ चौबे, डॉ राजीव कुमार,नीलकमल शेखर, सौरभ सिंह, नित्यानंद सिन्हा, विजय तिवारी, डॉ संतोष गुप्ता, मनोज शर्मा, लनन शर्मा, उमेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह सिसोदिया, शंभु त्रिवेदी, सुशील पाण्डे, मनोज सिंह, शत्रुघ्न गिरी, राजू प्रजापति, काशी प्रजापति, तन्मय झा, जगदीश तिवारी, राकेश दूबे, सतेन्द्र कुमार साव, दयानंद पोद्दार, पप्पू शर्मा, अशोक सिंह, राम सकल तिवारी, मृत्युंजय जी, संजय सिंह,संतोष सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version