झारखंड

श्री श्री चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर कमेटी के नये अध्यक्ष सुशील पांडेय बनाये गये।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

पुराना कोर्ट स्थित श्री श्री चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर कमेटी का सोमबार को पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मानगो के रहने वाले युवा कर्मठ समाजसेवी सुशील पाण्डेय को बनाया गया। इनके अलावा मुख्य संरक्षक के तौर पर गार्जियन स्वरूप सिदगोड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह जी एवं अरुण सिंह, को जिम्मेदारी शौंपा गया। वहीं सलाहकार के रूप में अजय सिंह को बनाया गया। 

उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल, डॉक्टर अनिल कुमार पाठक, गोपाल शाह एवं मोहन दास तथा सचिव पद पर लखी प्रसाद, संतोष महतो, शक्ति सिंह को बनाया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष नवनीत तिवारी व मीडिया प्रभारी में नागेन्द्र कुमार व सोनू ठाकुर को बनाया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी समिति में 51 सदस्य को शामिल किया गया। यह जानकारी सोमबार को मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता कर दी गयी। नयी कमेटी के साथ सभी लोगों ने बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर विकास का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version