झारखंड

श्री विशाल प्रताप सिंह को जांच उपरांत किया गया निलंबित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

उपायुक्त ने लिपिक, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर श्री विशाल प्रताप सिंह को जांच उपरांत किया निलंबित।

चलेगी विभागीय कार्यवाही

श्री विशाल प्रताप सिंह, लिपिक, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पूर्वी सिंहभूम, पर संत पॉल इंग्लिश स्कूल नुवागांव घाटशिला का आर.टी.ई. से संबंधित मान्यता के लिए अवैध राशि का मांग आरोप लगा था। इस संबंध में विशाल प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण भी किया गया। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने तथा जांचोउपरांत प्रथम दृष्टया प्रमाणित आरोप के आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। 

तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए यह आदेश पारित किया गया है कि निलंबित अवधि में बायोमेट्रिक द्वारा उपस्थिति दर्ज के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह का भत्ता का भुगतान प्रति माह किया जाएगा। निलंबन अवधि में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सदर चाईबासा निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version